{"_id":"666da67cfa489708aa0583ea","slug":"delay-in-disposal-of-revenue-cases-is-not-acceptable-deputy-commissioner-mandi-news-c-90-1-ssml1045-128793-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व मामलों के निपटारे में देरी मंजूर नहीं : उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व मामलों के निपटारे में देरी मंजूर नहीं : उपायुक्त
विज्ञापन
समीक्षा बैठक में संतोषजनक रिपोर्ट नहीं देने वालों को डीसी ने चेताया
कहा, अगली बैठक में तैयारी करके इन मामलों में सुधार के साथ आएं
राजस्व अधिकारियों को बकाया राजस्व मामलों के समयबद्ध निपटारे के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। राजस्व मामलों का जल्द निपटारा किया जाए, इसमें देरी मंजूर नहीं की जाएगी। यह बात उपायुक्त अपूर्व देवगन ने राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में कही। उपायुक्त ने उप तहसील स्तर पर तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों की ओर अतिक्रमण, निशानदेही, तकसीम हुक्मी और खानगी के मामलों को निपटाने की प्रगति की जानकारी ली।
इस दौरान जिन अधिकारियों की रिपोर्ट संतोषजनक नहीं पाई गई उन्हें सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए आने वाली समीक्षा बैठक तक इन मामलों में सुधार करने के निर्देश दिए अगली बैठक में पूरी तैयारी के साथ आने को कहा। हालांकि जिन राजस्व अधिकारियों ने चुनावी ड्यूटी करने के साथ-साथ राजस्व मामलों को निपटाने में उत्कृष्ट कार्य किया उनकी पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा कि ऐसे मामले जिनका समाधान हो सकता है उनका त्वरित निपटारा करें। राजस्व के कार्य आम जनता के हितों से जुड़े हुए महत्वपूर्ण कार्य होते हैं। अधिकारी राजस्व मामलों को बिना किसी कारण लटकाएं नहीं बल्कि इन्हें निपटाने के लिए जिम्मेदारी से गंभीरतापूर्वक कार्य करें। बैठक में जिला मंडी के सभी एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार उपस्थित थे। उन्होंने सभी उपमंडल अधिकारियों को अधीनस्थ तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के कार्यों की अच्छी तरह से मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। बैठक का संचालन एडीएम डॉ. मदन कुमार ने किया। इस अवसर पर जिला राजस्व अधिकारी भी उपस्थित रहे।