फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Defence system has become stronger under Modi rule: Indu Goswami

मोदी राज में और मजबूत हुई रक्षा प्रणाली : इंदू गोस्वामी

Thu, 19 Jun 2025 06:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 19 Jun 2025 06:03 AM IST
विज्ञापन
Defence system has become stronger under Modi rule: Indu Goswami
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर में भाजपा की राज्यसभा सांसद इंदू गोस्वामी ने कहा कि बदलते भारत में अब देश विरोधी ताकतों को उसी की भाषा में जवाब देने का दम है। केंद्र सरकार ने रक्षा प्रणाली को मजबूत कर भारत में आतंकवाद और भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टोलरेंस नीति पर कार्रवाई अमल में लाना शुरू किया है। बुधवार को विकसित भारत सेवा सुशासन गरीब कल्याण के स्वर्णिम 11 साल पर जोगिंद्रनगर में आयोजित भाजपा की जनसभा को इंदू गोस्वामी ने संबोधित किया।
विज्ञापन

इंदू गोस्वामी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर से पड़ोसी देश पाकिस्तान को कड़ा जवाब देकर भारत ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि आतंकवाद को हरगिज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विमान मार्ग, मेट्रो सेवा में विस्तार के अलावा बुलेट ट्रेन की सौगात भी भारत को केंद्र भाजपा सरकार के इन 11 सालों में मिली है। इससे पहले विधायक प्रकाश राणा, मंडल व जिला भाजपा के अध्यक्षों के साथ भाजपा के मुख्य वक्ताओं ने भी केंद्र सरकार के स्वर्णिम 11 सालों पर केंद्र सरकार की उपलब्धियों को सराहा। इस मौके पर नगर परिषद जोगिंद्रनगर की अध्यक्ष ममता कपूर, उपाध्यक्ष अजय धरवाल, पार्षद राजीव कुमार, भाजपा कार्यकर्ता राजीव सूद, पूर्व मंडल भाजपा अध्यक्ष अजय सकलानी, रीमा राणा, शक्ति राणा समेत विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न बूथों के अध्यक्ष भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed