फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Dead body found in suspicious circumstances, wife and son accused of murder

Mandi News: संदिग्ध हालात में मिला शव, पत्नी-बेटे पर हत्या का आरोप

Sat, 31 Jan 2026 01:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Dead body found in suspicious circumstances, wife and son accused of murder

विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। उपमंडल के सज्याओपिपलू में संदिग्ध हालात में एक व्यक्ति का शव घर से बरामद हुआ है। मृतक की पहचान रूप लाल पुत्र भीखम राम निवासी भेड़ी-एक के रूप में हुई है। मृतक के भाई सुनील कुमार ने भतीजे और भाभी पर रूप लाल की पिटाई करने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने हत्या के केस में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पति-पत्नी में आपसी पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। वीरवार रात विवाद के बाद शुक्रवार सुबह व्यक्ति संदिग्ध हालात में कमरे में मिला। इसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने धर्मपुर पुलिस थाना में हत्या के संबंध में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


मृतक के भाई सुनील कुमार ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया है कि उसका भाई रूप लाल और भाभी शकुंतला देवी अकसर लड़ाई-झगड़ा करते रहते हैं। बीते वीरवार रात उनके घर शोर शराबा हुआ था। इस दाैरान उसका भतीजा प्रवीण भी मौजूद था। उन्हें समझाया भी था कि शोर शराबा न करें। शुक्रवार सुबह पता चला कि भाई रूप लाल उठ नहीं रहे हैं। मौके पर रूप लाल बिस्तर पर बेहाेश पड़े मिले। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने रूप लाल को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाई सुनील कुमार का आरोप है कि अस्पताल में जब उसने भाई का शरीर देखा तो काफी चोटें नजर आईं। उन्होंने आरोप लगाया कि उसकी भाभी और भतीजे ने भाई के साथ मारपीट की। इसी कारण उसकी मौत हुई।


रूप लाल दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस ने शव कब्जे में लिया और जांच पड़ताल की। पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया और तथ्य जुटाए। इसके अलावा आरएफएसएल टीम ने भी मौके का दौरा कर साक्ष्य जुटाए। वहीं, पुलिस अधीक्षक मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए नियमानुसार जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed