Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   DC spreads joy by celebrating Diwali with 'children of the state'

Mandi News: चाइल्ड ऑफ स्टेट के बच्चों के साथ दीपावली मनाकर डीसी ने बांटी खुशियां

Thu, 05 Nov 2026 06:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 06:34 PM IST
विज्ञापन
DC spreads joy by celebrating Diwali with 'children of the state'
दिव्य मानव ज्योति सेवा ट्रस्ट पहुंचे अपूर्व देवगन
विज्ञापन

बच्चों को उपहार और मिठाइयां देकर किया प्रोत्साहित
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। दीपावली की खुशियां जरूरतमंदों के साथ बांटने की पहल करते हुए उपायुक्त एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष अपूर्व देवगन ने सुंदरनगर के डैहर स्थित दिव्य मानव ज्योति सेवा ट्रस्ट में चाइल्ड ऑफ स्टेट के बच्चों के साथ त्योहार मनाया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को उपहार और मिठाइयां बांटीं तथा उनके साथ समय बिताकर दीपावली की खुशियां साझा कीं।

कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समां बांधा। उपायुक्त ने बच्चों से बातचीत कर उनकी गतिविधियों और जरूरतों की जानकारी ली। साथ ही संस्थान में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। अपूर्व देवगन ने कहा कि त्योहारों की वास्तविक खुशी दूसरों के चेहरों पर मुस्कान लाने में है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने ट्रस्ट की ओर से विशेष बच्चों के कल्याण और उनके भविष्य को संवारने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी, जिला परियोजना अधिकारी अनिल कुमार, रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव ओपी भाटिया, ट्रस्ट अध्यक्ष सत्य प्रकाश शर्मा और अरुण प्रकाश आर्य व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed