फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   DC Mandi heard eight objections to the delimitation draft

Mandi News: परिसीमन प्रारूप की आठ आपत्तियों की डीसी मंडी ने की सुनवाई

Fri, 13 Jun 2025 11:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Fri, 13 Jun 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
DC Mandi heard eight objections to the delimitation draft
बैहना और दोंहदी वार्ड को निगम से बाहर करने के लिए उपायुक्त से मिलने जाते लोग। स्रोत जागरूक पाठक
मंडी। नगर निगम के परिसीमन प्रारूप के तहत शुक्रवार को डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने करीब आठ आपत्तियां सुनीं और संबंधित लोगों से सवाल-जवाब भी किए। इस मौके पर डीसी की अदालत में लोगों ने भी संबंधित मुद्दों को लेकर बढ़चढ़ कर भाग लिया और अपने अपने तर्क प्रस्तुत किए। ये आपत्तियां परिसीमन प्रारूप को लेकर मांगी गई थीं।
विज्ञापन

इस मौके पर डीसी मंडी ने सभी पक्षों से बातचीत की और आपत्तियों को निपटाने का प्रयास किया। सबसे जटिल मुद्दा बैहना और दोंहदी वार्ड का रहा। जिसमें ग्रामीणों के साथ पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी ने भी शिरकत की। बैहना और दोंहदी के मुद्दे को डीसी के सामने उठाया। इस अवसर पर प्रकाश चौधरी ने तर्क दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों का शहरीकरण उचित नहीं है। इन्हें ग्रामीण क्षेत्रों में ही रहने दिया जाए। डीसी ने उनकी हर बात को सुना। साथ आए ग्रामीणों ने अपना पक्ष डीसी के सामने रखा।
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया कि निगम की शर्त को पूरा करने के लिए उन्हें शामिल किया गया था। मगर अब जबकि शहर की आबादी बढ़ गई है तो ऐसी शर्त की कोई जरूरत नहीं है। बैहना व दोंहदी वार्ड को निगम से बाहर किया जाए। फिलहाल डीसी ने सभी की बातों को सुना लेकिन फैसला अभी नहीं लिया है। उधर अन्य छह आपत्तियों की सुनवाई भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नगर निगम मंडी खलियार वार्ड के लोगों ने भी प्रशासन को मांगपत्र सौंपा। मांगपत्र में मांग की गई कि हमें निगम से बाहर कर पंचायत में डाला जाए। ग्रामीणों का कहना है कि जो सुविधाएं ग्राम पंचायत स्तर पर मिलती हैं, वे नहीं मिल रही हैं। वहीं, उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि सभी पक्षों की आपत्तियों को सुना गया है। जल्द उन्हें निपटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed