फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   dav student awarded

वार्षिकोत्सव के समापन पर मुख्यातिथि ने नवाजे होनहार

Sun, 29 Jan 2017 10:14 PM IST
मंडी
मंडी Updated Sun, 29 Jan 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
dav student awarded
सुंदरनगर में डीएवी स्कूल के वार्षिकोत्सव में सम्मानित मेधावी मुख्यातिथि के साथ। - फोटो : अमर उजाला
सुंदरनगर (मंडी)। डीएवी पब्लिक स्कूल सुंदरनगर का तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव रविवार को संपन्न हो गया। समापन पर मुख्य संसदीय सचिव सोहनलाल ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। नगर परिषद की अध्यक्ष पूनम शर्मा ने समारोह में बतौर वशिष्ट अतिथि शिरकत की। डीएवी स्कूल के प्रधानाचार्य मोहित चुग ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और उन्हें पुष्प भेंट किए। उन्होंने स्कूल की सालाना रिपोर्ट पेश कर उपलब्धियों के बारे में अतिथियों और अभिभावकों को अवगत  कराया।
विज्ञापन

सोहन लाल ठाकुर ने कहा कि डीएवी संस्थान की नींव 130 साल पहले महात्मा हंसराज ने लाहौर में रखी थी। आज देश-विदेश में करीब 800 स्कूल, 75 कॉलेज और एक यूनिवर्सिटी इस संस्थान के तहत चल रही है।
विज्ञापन


महान क्रांतिकारी शहीद-ए-आजम भगत सिंह और अनेकों अन्य क्रांतिकारी भी डीएवी के ही छात्र थे, जिन्होंने देश की आजादी में अपना बलिदान दिया था। मुख्यातिथि ने समारोह में स्कूल के प्रतिभाशाली बच्चों को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित भी किया। उनसे सम्मान पाने वालों में कृतिका, मानवी, रिचल, कमल, महक, रितेश, अन्नय सैनी, अनुष्का, जयंतिका ठाकुर, रिषी, आशवी, रिया राठौर, आरिज, वर्षो गुप्ता, आरुष भारती, आर्यन ठाकुर, तान्या ठाकुर, दिव्यांशी, कोनार्क, प्राची, यज्ञन्या पुरी, दिव्यांशु शर्मा, कशिश ठाकुर, प्रियांश, तनीशा, जागृत, शब्द, नंदिनी, गरजी राणा, अनंदित सोनी, पूर्विका शर्मा, श्रेया खुल्लर, आयुष, मेघना, ज्योति शिखा, करण चौहान, मृदृल, नाही, मिशिका, दिव्यांशी, अनिकेत, शिवम चंदेल, रण विजय चंदेल, रुद्राक्ष, कल्पना, विहाना, अनिष्का, घनश्याम, अंशुमान, संचिता, अदिति धीमान, नंदनी, रायना, अर्नव सैनी, अभास, आर्यूष ठाकुर, परिशा, श्रद्धा, शामवी, कृतिज्ञा, शिव्यांश, सौरभ वर्मा, समीक्षा, नैतिक ठाकुर, रितिक, अर्नव वर्मा, जीतिका, विराज कपूर, अर्पित आदिविका, दिव्या, तेजल, वियोम, जतिन, मौलिक, नव्या, प्रांची, निकिला शर्मा, नवनीत, ब्रिजेश अग्निहोत्री शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed