{"_id":"6afb3b70f04d1d8f71095849","slug":"daughters-of-jogindernagar-shine-in-the-state-level-kho-kho-competition-mandi-news-c-90-1-ssml1045-221761-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में जोगिंद्रनगर की बेटियों ने चमकाया नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में जोगिंद्रनगर की बेटियों ने चमकाया नाम
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। बिलासपुर जिले के जुखाला में 14 और 15 नवंबर को आयोजित राज्य स्तरीय ओपन खो-खो प्रतियोगिता में जोगिंद्रनगर की छह महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। मंडी जिले की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए आयुषी, साक्षी, स्मृति, लिजा, शैलजा और कशिश धरवाल ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में साक्षी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जबकि सेमीफाइनल में आयुषी ने यह खिताब हासिल किया।
इसके अलावा स्मृति, कशिश, शैलजा और लिजा ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए टीम की सफलता में अहम योगदान दिया। प्रतियोगिता में छह खिलाड़ियों के प्रदर्शन से जोगिंद्रनगर क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
खेल प्रशिक्षक उमेश कुमार ने बताया कि इससे पहले भी क्षेत्र की ये छह खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की खो-खो प्रतियोगिताओं में हिमाचल प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व कर अपनी प्रतिभा साबित कर चुकी हैं। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के बाद आगामी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए भी इन खिलाड़ियों के चयन की संभावनाएं बढ़ी हैं।