{"_id":"69e4c4e12283caca0d027d6e","slug":"danger-of-accident-due-to-collapse-of-culvert-on-baijnath-neri-kandapattan-road-mandi-news-c-90-1-mnd1020-193650-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बैजनाथ-नेरी-कांडापत्तन मार्ग पर डंगा धंसने से हादसे का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बैजनाथ-नेरी-कांडापत्तन मार्ग पर डंगा धंसने से हादसे का खतरा
विज्ञापन
शिकायत के बाद भी नहीं हुआ समस्या का हल
संवाद न्यूज एजेंसी
लडभड़ोल (मंडी)। लडभड़ोल तहसील मुख्यालय से तीन किलोमीटर दूर बैजनाथ–नेरी–कांडापत्तन सड़क मार्ग पर बल्हड़ा के पास डंगा धंसने से सड़क का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। यह समस्या पिछले पांच वर्षों से बनी हुई है, लेकिन अभी तक मरम्मत नहीं की गई है। इस मार्ग से नेरी, कोठीपत्तन, धर्मपुर, सरकाघाट सहित चंडीगढ़ और शिमला तक आवागमन होता है, जिससे रोजाना भारी यातायात रहता है। सड़क की खराब हालत के कारण वाहन चालकों को जोखिम उठाकर सफर करना पड़ रहा है, विशेषकर बारिश में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। स्थानीय लोगों ने कई बार विभाग को शिकायत दी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने डंगे की तुरंत मरम्मत की मांग की है। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता पवन गुलरिया ने बताया कि बजट न होने के कारण काम रुका हुआ है, बजट मिलते ही मरम्मत शुरू कर दी जाएगी।