फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Dandiya festivities in full swing at Jawahar Park; people danced for hours to traditional tunes.

Mandi News: जवाहर पार्क में डांडिया की धूम, पारंपरिक धुनों पर देर तक थिरके लोग

Tue, 20 Oct 2026 04:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 04:29 PM IST
विज्ञापन
Dandiya festivities in full swing at Jawahar Park; people danced for hours to traditional tunes.
मां शक्ति जनकल्याण समिति के दुर्गा उत्सव में विधायक राकेश जम्वाल ने की शिरकत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। क्षेत्र के जवाहर पार्क में दुर्गा उत्सव में डांडिया की धुनों पर सैकड़ों लोग झूम उठे। मां शक्ति जनकल्याण समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पारंपरिक नृत्य, संगीत और उत्साह का संगम देखने को मिला। युवाओं के साथ महिलाओं और अन्य प्रतिभागियों ने भी डांडिया खेलकर उत्सव की रौनक बढ़ाई। लोगों की भागीदारी से आयोजन स्थल पर देर तक उल्लासपूर्ण माहौल बना रहा।

कार्यक्रम में सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। एस डांस स्टूडियो सुंदरनगर के प्रबंधक कार्तिक और उनके सहयोगियों ने डांडिया कार्यक्रम में अहम भूमिका निभाई। इस दौरान कार्तिक ने विधायक को डांडिया स्टिक भेंट कर उनका स्वागत किया। डांडिया नृत्य के दौरान प्रतिभागियों ने पारंपरिक अंदाज में ताल से ताल मिलाई। सामूहिक नृत्य ने कार्यक्रम में शामिल लोगों को उत्सव से जुड़ने का अवसर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed