{"_id":"589613fd4f1c1b4a40e832ed","slug":"daihar-college-at-arts-and-commerc-clasese-this-sesson","type":"story","status":"publish","title_hn":"डैहर कॉलेज में इसी सत्र से कला और वाणिज्य संकाय की कक्षाएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डैहर कॉलेज में इसी सत्र से कला और वाणिज्य संकाय की कक्षाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Sat, 04 Feb 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डैहर कॉलेज में इसी सत्र में कक्षाएं शुरू होंगी। प्रारंभिक तौर पर यह कक्षाएं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डैहर शुरू होंगी। शिक्षा विभाग ने इस बावत अधिसूचना जारी कर दी है। कक्षाएं शुरू होने से डैहर उपतहसील के 15 पंचायतों व बिलासपुर की लगभग 10 पंचायतों के छात्रों को लाभ होगा।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग ने कॉलेज के लिए जमीन चिहिन्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक जमीन फाइनल नहीं हो सकी है, लेकिन फौरी तौर पर डैहर स्कूल में कॉलेज की कक्षाएं शुरू होंगी। इससे क्षेत्र की दर्जनों पंचायतों के लोगों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
उपतहसील डैहर की 15 पंचायतों व बिलासपुर जिला के 10 पंचायतों के छात्रों को कक्षाएं शुरू होने से फायदा मिलेगा। यहां के युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए सुंदरनगर, बिलासपुर, घुमारवीं का रूख करना पड़ता था। शिक्षा विभाग ने कॉलेज में इसी सत्र से कक्षाएं शुरू करने की अधिसूचना जारी कर दी है, लेकिन यह मई माह तक ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह कक्षाएं कहां शुरू होंगी तथा शुरू में किस-किस संकाय की कक्षाएं शुरू की जाएगी। हालांकि, कोटली कॉलेज की तर्ज पर ही यहां स्थानीय स्कूल में कला व वाणिज्य की कक्षाएं शुरू करने की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
इसी सत्र में कक्षाएं शुरू होंगी। इस बावत अधिसूचना जारी कर दी गई है, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किस-किस संकाय की कक्षाएं शुरू होगी। हालांकि, कोटली कॉलेज की तर्ज पर यहां भी स्थानीय स्कूल में प्रारंभिक तौर पर कला व वाणिज्य संकाय की कक्षाएं शुरू किए जाने की संभावना बन रही है।
डा. अशोक अवस्थी प्राचार्य वल्लभ कॉलेज मंडी
डैहर कॉलेज में इसी सत्र से कक्षाएं शुरू होंगी। कॉलेज भवन के लिए जमीन तलाशी जा रही है। कक्षाएं शुरू होने से उपतहसील डैहर की 15 व बिलासपुर जिला की 10 पंचायतों के लोगों को फायदा मिलेगा। लंबे अरसे से लोगों की मांग चली आ रही है।
सोहन लाल ठाकुर सीपीएस एवं स्थानीय विधायक