{"_id":"585419494f1c1b310e649d15","slug":"cyclender-ceased","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 दुकानों से 17 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 दुकानों से 17 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त
मंडी
Updated Fri, 16 Dec 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
गैस
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकाघाट (मंडी)। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने सरकाघाट बाजार के 16 टी-स्टालों और ढाबों से 17 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए हैं। विभागीय टीम की इस कार्रवाई से पूरे बाजार के दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
इसके अलावा विभागीय टीम ने सरकाघाट बाजार में बार-बार सब्जियों की रेट लिस्ट न लगाने की शिकायत पर 26 दुकानदारों की 525 किलोग्राम फल और सब्जी जब्त की है। रेट लिस्ट न लगाने वाले सभी सब्जी और फल विक्रेताओं को एसडीएम के सामने पेश किया गया। एसडीएम ने सभी दुकानदारों को तत्काल जुर्माना भरने के आदेश दिए तथा भविष्य के लिए भी आगाह किया कि सभी दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों में सफाई का विशेष ध्यान रखेंगे।
विज्ञापन
सड़ी गली और खराब सब्जियां नहीं बेचेंगे। पॉलीथिन का प्रयोग बिल्कुल भी नहीं करेंगे। उधर, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग सरकाघाट के निरीक्षक अनीश ठाकुर ने कहा कि 26 सब्जी विक्रेताओं से 21835 रुपये और 16 टी-स्टाल व ढाबा मालिकों से प्रति सिलेंडर 2000 रुपये जुर्माना वसूल किया गया है।
विज्ञापन