फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   culture program in nalbad mela

सांस्कृतिक संध्याओं में लगेगा बॉलीवुड और पंजाबी तड़का

Wed, 16 Mar 2016 05:04 PM IST
सुंदरनगर मंडी
सुंदरनगर मंडी Updated Wed, 16 Mar 2016 05:04 PM IST
विज्ञापन
culture program in nalbad mela
गायन करतीं ‌ग‌ि‌र‌िजा देवी

राज्यस्तरीय नलवाड़ मेला सुंदरनगर में होने वाली छह सांस्कृतिक संध्याओं में इस बार बॉलीवुड के साथ पंजाबी और पहाड़ी गायक धमाल मचाएंगे। मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं एसडीएम राजीव कुमार ने बताया कि मंगलवार 22 मार्च को पहली सांस्कृतिक संध्या में ..खुदाया खैर फेम बॉलीवुड सिंगर सोहम चक्रवर्ती और 23 मार्च को दूसरी संध्या में जसराज जोशी अपने गीतों से दर्शकों को नचाएंगे।

विज्ञापन

24 मार्च को तीसरी सांस्कृतिक संध्या में रियलिटी शो फेम सुरभि देवारमा और 25 को चौथी संध्या में कॉमेडी नाइट फेम सुरेश अलबेला अपने लतीफों से दर्शकों को गुदगुदाएंगे। 26 मार्च को पांचवीं सांस्कृतिक संध्या में आयोजित होने वाली हिमाचली नाइट में प्रदेश के नामी लोक गायक अपने गीतों के माध्यम से सूबे की लोक संस्कृति से श्रोताओं को रूबरू करवाएंगे। 27 मार्च को छठी व अंतिम संध्या में पंजाबी गायक कुलविंद्र बिल्ला अपने गीतों से धूम मचाएंगे।
विज्ञापन


हर सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय कलाकारों को भी प्रतिभा दिखाने का पूरा मौका दिया जाएगा। इसके अलावा मेले के दौरान बेबी शो, पशु प्रदर्शनी, डॉग शो, हॉफ मैराथन सहित अनेक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed