फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   cultural activity of engineering college sundernagra

सुंदरनगर में इंजीनियरों ने डाली पहाड़ी नाटी, देख कर दंग हो जाएंगे आप...

Fri, 08 Nov 2019 10:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 10:00 PM IST
विज्ञापन
cultural activity of engineering college sundernagra
सुंदरनगर में राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में सांस्कृतिक समारोह तवस्क में नाटी पेश करते छात्र-छात्? - फोटो : Mandi
सुंदरनगर (मंडी)।
विज्ञापन

जवाहर लाल नेहरू राजकीय इंजीनियरिंग संस्थान सुंदरनगर का 9वां दो दिवसीय टेक्नो सांस्कृतिक उत्सव तवस्क-2019 का शुक्रवार को आगाज हुआ। शुभारंभ पर आईके गुजराल पंजाब तकनीकी विश्वविद्यालय के उपकुलपति प्रो. अजय कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। इसके उपरांत विद्यार्थियों ने पहाड़ी नाटी पेश कर सबको नाचने पर मजबूर कर दिया। इसके साथ ही सालसा, गुजराती नृत्य और भंगड़ा को भी खूब सराहा। विभिन्न प्रकार के नृत्य प्रदर्शनों के साथ-साथ प्रतिभागियों ने एकल और समूह गायन भी पेश किए। सांस्कृतिक कार्यक्रम में नवाजिश बैंड का प्रदर्शन विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। छात्र सांस्कृतिक समिति अध्यक्ष कल्याणी जसवाल ने बताया कि उत्सव की दूसरी संध्या में प्रसिद्ध गायक कुलदीप शर्मा अपने पहाड़ी गीतों और नाटियों से सबका मनोरंजन करेंगे।
...
किसने क्या कहा
संस्थान के निदेशक एवं प्राचार्य प्रो. विनोद कपूर ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से नेतृत्व गुण, संगठन कौशल, प्रबंधन कौशल आदि को विकसित करने में मदद मिलेगी। सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष अचर सिंह ने बताया कि विद्यार्थी इस कार्यक्रम में बहुत उत्साह के साथ भाग लेते हैं। उन्होंने कहा कि सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं और सांस्कृतिक गतिविधियों में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और सामाजिक कार्यों के लिए पुरस्कृत भी किया जाएगा।
विज्ञापन

..
अखबार की ड्रेस रही आकर्षण का केंद्र
आयोजन के पहले दिन मैकेनिकल, टेक्सटाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन और सिविल इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों की ओर से कई तकनीकी कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें टेक्सटाइल इंजीनियरिंग के प्रशिक्षुओं की ओर से बनाई गई अखबार की ड्रेस विशेष आकर्षण का केंद्र रही। प्रशिक्षुओं ने विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रदर्शन भी किया। इसमें भारतीय और पश्चिमी सांस्कृतिक के मिश्रण को प्रदर्शित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed