{"_id":"5dc6f4198ebc3e5af93346f6","slug":"cultural-activity-mandi-news-sml313620881","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहड़ू जाणा मेरी आमिये... पर थिरके युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहड़ू जाणा मेरी आमिये... पर थिरके युवा
विज्ञापन
सुंदरनगर स्थित राजकीय इंजीनियरिंग कालेज में सांस्कृतिक उत्सव तवस्क में प्रस्तुति देते नाटी कि?
- फोटो : Mandi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरनगर (मंडी)। जवाहर लाल नेहरू राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के दो दिवसीय टेक्नो सांस्कृतिक समारोह तवस्क-2019 में शनिवार को नाटी किंग कुलदीप शर्मा विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। कुलदीप ने रोहड़ू जाणा मेरी आमिये, विमला रे होटल, रुममतिये, साहिबा, मेरी प्रीति जिंटा, प्यारी लगदीये, नीलमा, पीपली लागी और नॉन स्टॉप नाटियां पेश कर सभी को मंत्रमुग्ध किया।
मंच से कुलदीप शर्मा ने युवा पीढ़ी का आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहकर स्वच्छ और स्वस्थ समाज के निर्माण में अपना योगदान दें। उन्होंने एक के बाद एक अपनी नाटियों और पहाड़ी गीतों से सभी को नाचने-झूमने पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर कॉलेज परिसर में चल रहे महात्मा गांधी राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय ज्यूरी कोटला जिला शिमला के भी 400 से अधिक प्रशिक्षु उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अंतिम संध्या पर कॉलेज के निदेशक एवं प्राचार्य प्रो. विनोद कपूर ने प्रशिक्षुओं का आह्वान किया कि वे निरंतर जीवन में आगे बढ़ऩे, अच्छा नागरिक व अच्छा इंजीनियर बनने के लिए प्रत्यनशील रहें।
प्रशिक्षुओं ने फैशन परेड, भंगड़ा, कव्वाली एवं सोलो प्रस्तुतियों से सभी दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया। जनसंपर्क अधिकारी एवं सहायक प्राध्यापक अभियांत्रिकी विभाग विवेक शर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम छात्र समिति ने आयोजित किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में छात्र समिति में कल्याणी जसवाल अध्यक्ष, रोहन बहन उपाध्यक्ष, चिराग ठाकुर, शिवम अवस्थी, राहुल ठाकुर, उमेश शर्मा और शुभम शर्मा ने अहम भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
000