{"_id":"5fda10b48ebc3e3eb647f8f8","slug":"csd-canteen-mandi-news-sml3546801188","type":"story","status":"publish","title_hn":"2500 पूर्व सैनिकों के परिवारों को सुंदरनगर में सीएसडी कैंटीन की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2500 पूर्व सैनिकों के परिवारों को सुंदरनगर में सीएसडी कैंटीन की सुविधा
विज्ञापन
सुंदरनगर में सीएसडी कैंटीन के विस्तार पटल के लोकार्पण पर उपस्थित विधायक राकेश जंवाल और अन्य। सं?
- फोटो : Mandi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरनगर (मंडी)। सीएसडी कैंटीन सुंदरनगर के विस्तार पटल का मुख्यमंत्री जयराम ठाकुुर ने विजय दिवस पर शिमला से वर्चुअल लोकार्पण किया। सुंदरनगर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक राकेश जंवाल ने लोकार्पण पट्टिका का अनावरण किया।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सुंदरनगर में सीएसडी कैंटीन मंडी के विस्तार पटल शुरू करने की पूर्व सैनिकों की लंबे समय से मांग थी। जिसे सरकार ने न केवल पूरा किया है, बल्कि विजय दिवस पर इसे शुरू करवा पूर्व सैनिकों को बड़ा तोहफा भी दिया है। विधायक राकेश जंवाल ने कहा कि वीर जवानों के साहस और वीरता के बल पर सन् 1971 में पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध में देश ने इस दिन विजय कीर्ति अर्जित की थी। इस कैंटीन से सुंदरनगर के करीब 2500 पूर्व सैनिकों के परिवारों को लाभ मिलेगा। सीएम ने इस कैंटीन को और बेहतर बनाने के लिए 20 लाख स्वीकृत किए।
सीएसडी कैंटीन के मैनेजर मेजर (सेवानिवृत्त) खेमचंद ठाकुर ने इसके लिए विधायक का आभार जताया। इस मौके पर एसडीएम राहुल चौहान और पूर्व सैनिक लीग सुंदरनगर के प्रधान सूबेदार मेजर बेलीराम ठाकुर, सैनिक कल्याण विभाग के उप निदेशक संजय कुमार, भाजपा अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, नगर परिषद के उपाध्यक्ष दीपक सेन सहित गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
आज से सामान वितरण, आनलाइन रजिस्ट्रेशन
भूतपूर्व सैनिक लीग सुंदरनगर के प्रधान सूबेदार मेजर बेली राम ठाकुर ने बताया सुंदरनगर में सीएसडी कैंटीन के विस्तार पटल में सामान वितरण वीरवार से शुरू होगा। सामान लेने के लिए पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को मंडी सीएसडी कैंटीन की वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा समय लेना होगा। इसके बाद ही पूर्व सैनिकों को कैंटीन में प्रवेश मिलेगा। उन्होंने कैंटीन सुविधा उपलब्ध करवाने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और विधायक राकेश जंवाल का लीग की तरफ से विशेष आभार जताया।