फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Crowds gathered to see the supernatural sight of Dev Milan

देव मिलन का अलौकिक नजारा देखने उमड़ी भीड़

Sat, 05 Mar 2022 11:02 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 11:02 PM IST
विज्ञापन
Crowds gathered to see the supernatural sight of Dev Milan
मंडी अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव पर निकली दूसरी जलेब में लोगों का अभिवादन स्वीकारते जल? - फोटो : Mandi
मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव में शनिवार को निकली राज देवता माधोराय की दूसरी जलेब में हजारों लोग देव परंपरा के गवाह बने। महाशिवरात्रि महोत्सव की मध्य जलेब में प्राचीन परंपरा के अनुसार देवी-देवताओं ने शिरकत की।
विज्ञापन

राज देवता माधोराय पालकी में सवार होकर जब निकले तो छोटी काशी की छटा निराली दिखी। जलेब में देव धुनों पर देवताओं के साथ देवलु भी जमकर झूमे। रंग बिरंगी पोशाकों और हाथों में रुमाल लिए देवलु झूमते नजर आए। पारंपरिक वस्त्रों, वाद्य यंत्रों और लोकगीतों का संगम देखने को मिला।
विज्ञापन

मध्य जलेब में देव दर्शन करने के साथ-साथ लोगों ने ऐतिहासिक क्षणों को अपने मोबाइल फोन में कैद किया। विभिन्न देवी-देवताओं की भागीदारी एवं देवलुओं के साथ यह भव्य जलेब ऐतिहासिक पड्डल मैदान पहुंची। इस दौरान देवी-देवताओं के आगे लोग नतमस्तक हुए। पड्डल में जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने सर्वप्रथम सभी देवी-देवताओं को प्रणाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर छोटी काशी मंडी में देवी-देवताओं, कारदारों और देवलुओं की मौजूदगी में गांव एवं शहर का एक अनूठा, भव्य मिलन होता है। मंडी जनपद के नौजवान देवी-देवताओं के साथ छोटी काशी केवल पहुंचते ही नहीं है बल्कि यहां के माहौल को देवमयी बना देते हैं। उन्होंने कहा कि मंडी में निकलने वाली इस भव्य जलेब के माध्यम से एक अनूठा और अलौकिक नजारा बनता है।
...
सेटलमेंट ऑफिस भी मंडी में ही शुरू किया जाएगा : महेंद्र
जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि मंडी में जलजीवन मिशन प्रोजेक्ट के मुख्य अभियंता का कार्यालय स्थापित किया है। साथ सेटलमेंट ऑफिस भी मंडी में ही शुरू किया जाएगा। इसके अतिरिक्त लोक निर्माण विभाग का आर्किटेक मुख्य अभियंता का कार्यालय भी शुरू किया जाएगा। जल शक्ति मंत्री ने कहा कि प्रदेश में जल जीवन मिशन के अंतर्गत लगभग साढे़ आठ लाख नए नल कनेक्शन लगाए गए हैं।

...
मुख्यमंत्री ने बजट में रखा हर वर्ग का ख्याल
मंत्री महेंद्र ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने बजट में हर वर्ग का ख्याल रखा। कर्मियों की ओपीएस को लेकर सरकार ने दरवाजे खुले रखे हैं तो दूसरी तरफ 60 वर्ष से अधिक उम्र के प्रत्येक नागरिक को बिना आय सीमा सामाजिक सुरक्षा पेंशन सुनिश्चित बनाई है। बजंतरियों के मानदेय और देवताओं के नजराने में ऐतिहासिक बढ़ोतरी की है। यह देव संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन को लेकर प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed