{"_id":"6854141add6d06f4df0b70bf","slug":"crowd-of-people-gathered-in-karaldi-fair-mandi-news-c-90-1-mnd1001-159711-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: करालड़ी मेले में जुटी लोगों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: करालड़ी मेले में जुटी लोगों की भीड़
विज्ञापन
पधर (मंडी)। ग्राम पंचायत उरला के तीन दिवसीय करालड़ी देवता मेले में वीरवार को दूसरे दिन लोगों की भीड़ उमड़ी। पधर भाजपा मंडल के अध्यक्ष इंद्र सिंह ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
ग्राम पंचायत प्रधान उरला मित्तल ने उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय लोगों से नशे की ओर बढ़ रहे बच्चों को दूर रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में द्रंग के विधायक पूर्ण चंद शिरकत करने वाले थे लेकिन उनका स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण नहीं आ पाए।
उन्होंने पशाकोट मंदिर की सराय के लिए तीन लाख रुपये, स्नौहली महिला मंडल को तीन लाख, बधाला सड़क के लिए एक लाख रुपये देने के साथ-साथ अपनी ओर से मेला कमेटी को 11 हजार रुपये देने की घोषणा की। इस अवसर पर अनाया, वर्षा ठाकुर, इंदिरा देवी, पाल्सी, हितिक्षा, हिमाक्षी, नव्या, सीमा आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। भक्तों ने नाटी भी डाली। संवाद