{"_id":"56eedaec4f1c1b973ff14e81","slug":"tow-year-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाह जीप चालक दोषी करार, दो साल कारावास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापरवाह जीप चालक दोषी करार, दो साल कारावास
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Sun, 20 Mar 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यायिक दंडाधिकारी जोगिंद्रनगर विशाल भमनोत्रा की अदालत नेे एक दुर्घटना के मामले में आरोपी को दोषी करार देते हुए दो वर्ष का कारावास और साढ़े छह हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। सहायक जिला न्यायवादी चनन सिंह ने बताया कि उक्त घटना 13 जनवरी 2009 की है।
विज्ञापन
आरोपी टेक चंद पुत्र चमन लाल निवासी बमलाद तहसील पधर जिला मंडी जीप को मंडी से भरवाड़ नंगल विरोजा लाने जा रहा था। इस बीच मुकाम हार्ड गलू में जमैहर सिंह भी गाड़ी में बैठा और आरोपी गाड़ी लेकर आगे चल पड़ा। इस दौरान सुबह साढ़े छह बजे आरोपी टेक चंद मुकाम धार मोड़ गाड़ी चलाता हुआ पहुंचा। इस दौरान चालक गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा जिस कारण गाड़ी सड़क से नीचे जा गिरी।
विज्ञापन
हादसे में जमैहर सिंह की मौत हो गई। इसमें आरोपी टेक चंद को भी चोटें आई और गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होंने कहा कि अदालत ने पाया कि हादसा आरोपी टेक चंद के गाड़ी को तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाने के कारण हुआ। इसमें जमैहर सिंह की मौत हो गई। अदालत ने टेक चंद को दोषी करार देते हुए उपरोक्त सजा सुनाई है।
विज्ञापन