फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   three years jail, 25 thousend penalti

चरस रखने के दोषी को तीन साल की कैद, 25 हजार जुर्माना

Thu, 20 Oct 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Thu, 20 Oct 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन

चरस के साथ पकड़े जाने का अभियोग साबित होने पर अदालत ने एक दोषी को तीन साल कारावास और 25 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कृष्ण कुमार की विशेष अदालत (तीन) ने जिला बिलासपुर की घुमारवीं तहसील के घुमाणी (कंदरौर) निवासी जितेंद्र सिंह उर्फ बिट्टू के खिलाफ मादक एवं नशीले पदार्थ अधिनियम की धारा 20 के तहत उक्त कारावास और जुर्माने की सजा का फैसला सुनाया है।

विज्ञापन


अभियोजन पक्ष के अनुसार 22 जनवरी, 2011 को पंडोह चौकी पुलिस का दल मुख्य आरक्षी कृष्ण कुमार की अगुवाई में राष्ट्रीय राजमार्ग 21 पर कैंची मोड़ के पास नाकेबंदी के लिए तैनात था। इस दौरान राजमार्ग पर औट की ओर से पंडोह की ओर पैदल आ रहे एक व्यक्ति ने पुलिस को देखकर पीछे की ओर भागने की कोशिश की। पुलिस ने संदेह के आधार पर उक्त व्यक्ति को काबू कर उसकी तलाशी ली। इस दौरान आरोपी से दाहिने पांव में पहनी जुराब में प्लास्टिक के लिफाफे से 200 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर अदालत में अभियोग चलाया था।
विज्ञापन


अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी करते हुए उप जिला न्यायवादी अजय ठाकुर ने आरोपी के खिलाफ अभियोग साबित किया। अदालत ने अपने फैसले में कहा कि अभियोजन पक्ष की ओर से प्रस्तुत साक्ष्यों से आरोपी पर चरस बरामदगी का अभियोग संदेह की छाया से दूर साबित हुआ है। इस कारण अदालत ने आरोपी से बरामद चरस की मात्रा व्यावसायिक मात्रा से कम और लघु मात्रा से ज्यादा होने के कारण उसे उक्त कारावास और जुर्माने की सजा का फैसला सुनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed