{"_id":"5747402d4f1c1b6072690cab","slug":"suicide-and-one-died-due-to-fall","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक मजदूर ने फंदा लगाया, दूसरे की नाली में गिरने से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक मजदूर ने फंदा लगाया, दूसरे की नाली में गिरने से मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, नेरचौक (मंडी)।
Updated Thu, 26 May 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक: आत्म हत्या
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बल्ह क्षेत्र के नेरचौक स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज की आवास कालोनी में वीरवार को एक मजदूर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह दो महीनों से परिवार के साथ मेडिकल कॉलेज में मजदूरी का काम करता था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। बल्ह पुलिस आत्महत्या करने के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार वीरवार को ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज परिसर के अंदर कामगारों के लिए बनाए कमरे में मजदूर ने फंदा लगाकर खुदकशी कर ली। मृतक की पहचान दलीप (27) पुत्र राम प्रसाद निवासी इंग्लिश बाजार मालदा टाउन पश्चिमी बंगाल के रूप में हुई है।
विज्ञापन
उसकी पत्नी कुसुम ने बताया कि गत रात दलीप शराब के नशे में धुत था और वीरवार को काम पर नहीं गया। दोपहर एक बजे जब वह काम से लौटकर कमरे आई तो दलीप फंदे से लटका हुआ था।
विज्ञापन
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ने भी मौके जाकर छानबीन की है। उधर, बुधवार रात को बग्गी चौक के पास टेलीफोन केबल बिछाने के लिए खोदी गई नाली में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
मृतक की पहचान राम नरेश (45) पुत्र सीता राम निवासी गोरखपुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। एएसपी अर्जित सेन ने बताया कि पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।