फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   sewratri festival

शिवरात्रि में बजंतरी करेंगे देव ध्वनि का प्रदर्शन

Sat, 27 Feb 2016 10:26 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो /अमर उजाला, मंडी Updated Sat, 27 Feb 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन

शिवरात्रि महोत्सव के लिए मेला कमेटी व जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। आठ मार्च को महोत्सव के शुभारंभ पर निकलने जलेब में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह बतौर मुख्य अतिथि होंगे। जबकि 14 मार्च को समापन पर अंतिम जलेब में राज्यपाल आचार्य देवव्रत शिरकत करेंगे। पहली बार शिवरात्रि महोत्सव में देवताओं के साथ आने वाले बजंतरी पारंपरिक वाद्य यंत्रों से देव ध्वनि का प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन


शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में करते हुए मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त संदीप कदम ने बताया कि बेहतर ढंग से मेला मनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। आठ मार्च को पहली जलेब में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और 14 मार्च को अंतिम जलेब में राज्यपाल आचार्य देवव्रत मुख्य अतिथि होंगे। उन्होंने बताया कि इस बार मेले में 216 देवी देवताओं को निमंत्रण भेजा गया है। जिसमें से देव छपलांदू नाग करीब पचास सालों के बाद मेले में आएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस बार मेले में देवताओं के साथ आने वाले बजंतरी वाद्य यंत्रों से देव ध्वनि का प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान बजंतरियों की वाद्य यंत्र प्रतियोगिता करवाई जाएगी। नगर परिषद के माध्यम से मेला ग्राउंड में जगह-जगह डस्टबिन रखे जाएंगे। साथ ही वालंटियर भी लोगों को सफाई के प्रति जागरूक करने के लिए तैनात रहेंगे। उन्होंने कहा कि मंडी शहर के सभी वाटर टैंकों को खाली कर क्लोरीनेशन की जाएगी। मेले के दौरान अतिरिक्त मुद्रिका बस चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त ने कहा कि लोगों के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक संध्याओं के लिए बॉलीवुड कलाकारों का चयन कर लिया गया है। हिमाचल के लोक कलाकारों को भी पूरा मौका दिया जाएगा। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर, एडीएम विवेक चंदेल भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed