फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   school

एटीआर न भेजने पर 24 स्कूल डिफाल्टर घोषित

Fri, 12 Feb 2016 06:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मंडी
ब्यूरो, अमर उजाला/मंडी Updated Fri, 12 Feb 2016 06:51 PM IST
विज्ञापन
school
मंडी। जिले के 24 स्कूलों को आपदा प्रबंधन एक्शन प्लान की एटीआर (एक्शन टेकन रिपोर्ट) न भेजना महंगा साबित हुआ है। उच्च शिक्षा विभाग ने रिपोर्ट न भेजने वाले 24 स्कूल डिफाल्टर घोषित किए हैं।
विज्ञापन


उक्त स्कूलों को शिक्षा विभाग ने पत्र जारी कर जवाब तलब किया है और आगामी कार्रवाई के लिए स्कूलों के नाम की सूची शिक्षा निदेशक को भेजी है। डिफाल्टरों की सूची जारी होने की सूचना से स्कूल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग ने पत्र जारी कर डिफाल्टर स्कूलों से आपदा प्रबंधन एक्शन प्लान की एटीआर न भेजने के संबंध में स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए हैं। शिक्षा विभाग ने स्कूल मुखियाओं को आपदा प्रबंधन एक्शन प्लान तैयार कर इसकी एटीआर भेजने के निर्देश दिए थे। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से बार-बार पत्राचार कर स्कूलों से एटीआर मांगी जा रही थी, लेकिन लापरवाह स्कूलों की ओर से एटीआर जमा नहीं करवाई गई। इस पर सख्ती बरतते हुए उच्च शिक्षा विभाग ने 24 स्कूलों को डिफाल्टर घोषित करते हुए आगामी कार्रवाई के मामला निदेशालय भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, उच्च शिक्षा उपनिदेशक सुशील पुंडीर ने बताया कि आपदा प्रबंधन एक्शन प्लान की एटीआर न भेजने पर 24 स्कूलों को डिफाल्टर घोषित किया है। स्कूल से स्थिति स्पष्ट करने के आदेश दिए हैं। डिफाल्टरों की सूची आगामी कार्रवाई के लिए निदेशालय भी भेजी गई है।

इनसेट
इन स्कूलों ने नहीं भेजी एटीआर
आपदा प्रबंधन एक्शन प्लान की एटीआर न भेजने वाले डिफाल्टर स्कूलों में सरकाघाट क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पौंटा, कशमैला, खुड्डी खहण, गैहरा, मसेरन, रखोह, देव ब्राड़ता, धर्मपुर क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुज्जा बल्ह, राजकीय उच्च स्कूल बहरी, ग्यूण, बल्ह क्षेत्र से हाई स्कूल हल्यातर, सराज क्षेत्र से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गाड़ागुशैणी, स्लोट, घाट, मुरह और राजकीय उच्च विद्यालय कांढ़ा, नाचन क्षेत्र से छमयार, सुुंदरनगर क्षेत्र से हाई स्कूल कंधार, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला स्वाल, बलग, डुगराई, सेरी कोठी और द्रंग क्षेत्र के हाईस्कूल त्रया बली और बांधी के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed