{"_id":"591c8ebe4f1c1bab70f22973","slug":"road-accident-young-boy-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"जवाहर नगर में सड़क हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जवाहर नगर में सड़क हादसे में युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Wed, 17 May 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के जवाहर नगर वार्ड में बाइक और वैन में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इसमें बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि निजी वैन स्कूल के बच्चों को छोड़कर वापस जा रही थी। इस बीच तेज रफ्तार से बाइक सवार आया और वैन से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सड़क किनारे तक पहुंच गई। पुलिस ने मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा बुधवार सुबह आठ बजे हुआ। मृतक की पहचान चिराग (16) सुपुत्र प्रदीप कुमार जेलरोड मंडी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि चिराग पुरानी मंडी से बिजनी की ओर तेज रफ्तार जा रहा था। शनिदेव मंदिर के पास बाइक अनियंत्रित होकर दूसरी ओर से आ रही वैन से टकरा गई। भिड़ंत जोरदार होने के कारण बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार हादसे के समय बाइक सवार बिना हेलमेट का था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा दिया है। उधर, एसपी मंडी प्रेम ठाकुर ने बताया कि सदर पुलिस सड़क हादसे की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन