फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   one man dead in power crunt

लकड़ियां काटते एचटी लाइन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

Mon, 01 May 2017 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Mon, 01 May 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सेरी कोठी में रविवार शाम को पेड़ से लकड़ी काटते समय एचटी लाइन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सेरी कोठी निवासी बालक राम पुत्र प्रकाश चंद रविवार शाम को जंगल से लकड़ियां लेने के लिए गया हुआ था। जब वह पेड़ पर चढ़ कर दराट से पेड़ की कटाई छंटाई कर रहा था तो साथ से जा रही बिजली की एचटी लाइन में उसका दराट फंस गया। इस कारण उसे जोरदार करंट लगा और वह झुलस कर पेड़ से नीचे गिरे गया। जब काफी देर तक वह घर नहीं आया तो परिवार के सदस्य उसे ढूंढने के लिए निकले।
विज्ञापन


इस बीच जंगल से जा रहे एक व्यक्ति ने बालक राम को पेड़ के नीचे झुलसी हुई हालत में पाया तो ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। जब तक ग्रामीण और परिवार वाले मौके पर पहुंचे तब तक बालक राम दम तोड़ चुका था। सूचना मिलने पर सुंदरनगर पुलिस दल ने मौके पर पहुंच कर बालक राम के शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी लोकेंद्र नेगी ने बताया पुलिस ने शव का सुंदरनगर के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने बताया पुलिस ने घटना की जांच भी शुरू कर दी है। इधर, मुख्य संसदीय सचिव (पंचायती राज) सोहन लाल ठाकुर ने इस घटना पर शोक जताते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed