फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   offender arrest

आनी से उद्घोषित अपराधी धरा

Fri, 12 Aug 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Fri, 12 Aug 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन

सुंदरनगर(मंडी)। पीओ सेल मंडी की टीम ने ठगी के आरोपी को कुल्लू जिला के आनी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। उसे आगामी कार्रवाई के लिए कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपी को वर्ष 2014 से कोर्ट से भगौड़ा घोषित किया था। पीओ सेल मंडी के सदस्य महेंद्र सैनी व संजय कुमार ने बताया बिलासपुर जिला के बलोह गांव से संबंध रखने वाला मोहन सिंह ने लोगों को कनाडा भेजने व हाईड्रो पावर प्रोजेक्ट बनाने का झांसा देकर लाखों रुपये की कई लोगों से ठगी की थी। उसके खिलाफ स्थानीय अदालत में चेक बाउंस के मामले चल रहे थे।

विज्ञापन


इसमें वह लगातार अनुपस्थित रह रहा था जिस पर अदालत ने आरोपी को भगौड़ा करार दिया था। उसके बाद से पीओ सेल उसे लगातार तलाश कर रहा था। उन्होंने बताया आरोपी को आगामी कार्रवाई के लिए थाना सुंदरनगर के सुपुर्द कर दिया गया है जहां से उसे अदालत में पेश किया जाएगा। उधर, डीएसपी संजीव भाटिया ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed