फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Nh-70 block

चोलथरा में एनएच-70 ढाई घंटे किया चक्का जाम

Wed, 24 Feb 2016 10:48 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, टिहरा (मंडी)
ब्यूरो /अमर उजाला, टिहरा (मंडी) Updated Wed, 24 Feb 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन

प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं धर्मपुर के विधायक महेंद्र सिंह ठाकुर की अगुवाई में टिहरा को संधोल में मिलाने का विरोध करते हुए ढाई घंटों तक एनएच-70 पर चक्का जाम किया। यही नहीं कांडापतन चोलथरा पेयजल योजना से धर्मपुर के गांवों को पानी न देने पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीणों ने नारेबाजी की। चक्का जाम करने पर पूर्व जिप सदस्य वंदना गुलेरिया के अलावा करीब 20 भाजपा कार्यकर्ता पर सरकाघाट थाना में मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


विधायक के साथ धरने पर बैठे नौ पंचायतों की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। महेंद्र सिंह ने कहा कि मौजूदा कांग्रेस सरकार धर्मपुर से हमेशा भेदभाव करती आ रही है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने 31 मार्च तक टिहरा को संधोल से काट कर दोबारा सरकाघाट में न जोड़ा तो आंदोलन उग्र किया जाएगा। महेंद्र सिंह ने कहा कि वे इस मामले को विस में उठा चुके हैं और मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंप चुके हैं। इसके बावजूद सरकार चुप बैठी है।
विज्ञापन


पूर्व जिप सदस्या वंदना गुलेरिया की अगुवाई में धाड़ता क्षेत्र की 9 पंचायतों के महिला मंडलों, पंचायत जनप्रतिनिधियों ने चोलथरा बाजार में रैली निकाली और नारेबाजी की। वंदना ने कहा कि पेयजल योजना 85 प्रतिशत धर्मपुर की जमीन पर बनाई गई है फिर भी यहां के लोग पानी से महरूम हैं। जिला भाजपा उपाध्यक्ष रजत ठाकुर ने भी कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरने-प्रर्दशन को लेकर चोलथरा बाजार भी तीन घंटे बंद रखा गया। एनएच-70 के तहत दुकानदारों ने अपनी दुकाने बंद रख कर समर्थन दिया। एनएच 70 पर चक्का जाम के कारण जालंधर, हक्षरपुर, कांगड़ा, पालमपुर, सरकाघाट, धर्मपुर की ओर से जाने वाली गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई। इस दौरान मोहन लाल गुलेरिया, पवन कुमार, यश पठानिया, विजय कुमार, संजीव कुमार, विनोद कुमार ठाकुर, विशाल ठाकुर, राजकुमार, सेखराम, दीवान चंद, प्रदीप कुमार, श्रवण कुमार, राजीव कुमार, ओमप्रकाश, नीतू, सरला देवी, मिनाक्षी, रूमा देवी, मीरा देवी, रीता देवी व अन्य मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed