फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   narcotic farming

टिक्कर गांव में पुलिस ने पकड़ी अवैध अफीम की खेती

Fri, 22 Apr 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Fri, 22 Apr 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन

द्रंग क्षेत्र के टिक्कर गांव में पधर पुलिस की टीम ने अवैध रूप से अफीम की खेती पकड़ी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए खेतों से करीब दो हजार अफीम के पौधे बरामद किए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अफीम के पौधों को जांच के लिए जुन्गा फॉरेंसिक लैब भेज गया है। जिला मंडी में एक माह के भीतर अवैध रूप से अफीम की खेती के सात मामले दर्ज किए गए हैं। जिला पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान छेड़ रखा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पधर थाना प्रभारी एसआई विनोद ठाकुर की अगुवाई में टीम सुधार क्षेत्र के टिक्कर गांव के पास पेट्रोलिंग पर थी। इस दौरान पुलिस को गुप्त सूचना से टिक्कर गांव में की जा रही अफीम की अवैध खेती के बारे में जानकारी मिली। पुलिस टिक्कर गांव पहुंची और खेतों से करीब दो हजार अफीम के पौधे बरामद किए। टीम ने जांच के लिए अफीम के 20 पौधे कब्जे में लेकर बाकी पौधों को नष्ट कर दिया। जिन खेतों में अफीम के पौधे उगे थे। पुलिस ने उस जमीन की निशानदेही के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में कर्ण सिंह की जमीन होने पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि जिला में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाया है। एक माह के भीतर जिला में अफीम की अवैध खेती के सात मामले दर्ज किए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस का अभियान जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed