फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   leopard killed 20 goats

तेंदुए ने 20 बकरियों को मार डाला

Tue, 17 Jan 2017 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बालीचौकी (मंडी)।
ब्यूरो/अमर उजाला, बालीचौकी (मंडी)। Updated Tue, 17 Jan 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
leopard killed 20 goats
leopard
ग्राम पंचायत मुराह में तेंदुए ने गौशाला में घुसकर 20 बकरियों को अपना शिकार बनाया है। तेंदुए ने 15 बकरियों को मारकर वहीं छोड़ दिया। जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत मुराह के डगलापाणु के इंद्र सिंह की गौशाला में तेंदुए ने 20 बकरियों को अपना शिकार बनाया। ग्राम पंचायत प्रधान शेष राम ने बताया कि इंद्र सिंह का पूरा परिवार घर पर ही था। लेकिन, किसी को भी तेंदुए की भनक नहीं लगी। सुबह जब इंद्र सिंह की पत्नी बेगमा देवी गौशाला में गई तो वहां बकरियां मरी हुई मिलीं। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। ग्राम पंचायत प्रधान शेष राम ने प्रशासन से उचित मुआवजा देने की मांग की है। वहीं क्षेत्र में तेंदुए आतंक से लोग खौफजदा हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बर्फबारी  के बाद तेंदुए का आतंक बढ़ गया। लोगों का कहना है कि तेंदुए के पैरों के निशान बर्फ पर देखे जा रहे हैं। आरओ वन विभाग बालचौकी चंद्र दत्त ने बताया कि ग्राम पंचायत मुराह में तेंदुए ने 20 बकरियों को शिकार बनाया है। प्रभावित परिवार को उचित मुआवजा सरकार की ओर से प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed