{"_id":"58d013494f1c1be5431a29df","slug":"labouror-fell-in-valley-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"डरवाड़ में ढांक से गिरकर मजदूर की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डरवाड़ में ढांक से गिरकर मजदूर की मौत
अमर उजाला धर्मपुर (मंडी)।
Updated Mon, 20 Mar 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल की डरवाड़ पंचायत में ढांक से गिरकर झारखंड के रहने वाले एक प्रवासी मजदूर की मौत हो गई। पुलिस जानकारी अनुसार श्याम लाल (23) निवासी गांव चपाटोली जिला गुमला झारखंड सोमवार सुबह अनस्वाई स्थित अपने क्वार्टर से गर्ली खड्ड में चैक डैम के निर्माण कार्य के लिए जा रहा था। डेढ़ली गांव के पास ढांक से करीब पचास फीट नीचे खड्ड मेें गिर गया। जिसे गंभीर हालत में उपचार के लिए नागरिक अस्पताल सरकाघाट पहुंचाया गया।
लेकिन, श्याम लाल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी धर्मपुर जय लाल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकाघाट भेज दिया गया है। डीएसपी सरकाघाट मदन धीमान ने मामले की पुष्टि करते बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।