फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   jamsai temple theft

जमसाई मंदिर से नकदी, माता की नथ चोरी

Sun, 12 Feb 2017 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Sun, 12 Feb 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन

उपमंडल के तहत जमसाई गांव में स्थित भगवती माता मंदिर से चोर नकदी व आभूषण ले उड़े। शातिरों ने मंदिर से दस हजार की नकदी व माता की मूर्ति से नथ और टीक पर हाथ साफ कर दिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार उपमंडल के जमसाई गांव में शनिवार रात कुछ शातिरों ने भगवती माता के मंदिर में चोरी को अंजाम दिया। रविवार सुबह जब कुछ श्रद्धालु मंदिर पहुंचे तो उन्होंने भगवती माता के मंदिर के अंदर के कक्ष में चीजें अव्यस्थित पाई। जब लोगों ने बारिकी से देखा तो मंदिर के अंदर चढ़ावे का गल्ला भी टूटा हुआ था। गल्ले से लगभग दस हजार रुपये की राशि गायब थी।
विज्ञापन


इसके अलावा भगवती मां के नाक में लगी सोने की नथ और माथे की टीक भी गायब थी। ग्रामीणों ने पुलिस को सुचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लोगों के बयान कलमबद्ध किए। डीएसपी मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपी हिरासत में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed