{"_id":"5921c9344f1c1b4173535fc1","slug":"hrtc-driver-and-intector-clash","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआरटीसी बस चालक और निरीक्षक में चले लात घूंसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एचआरटीसी बस चालक और निरीक्षक में चले लात घूंसे
अमर उजाला मंडी।
Updated Sun, 21 May 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोगेंद्रनगर में बस के निरीक्षण के दौरान परिवहन निगम का चालक और निरीक्षक उलझ पड़े। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों में हाथापाई शुरू हो गई और एक-दूसरे पर लात घूंसे बरसा दिए। मामला पुलिस थाना पहुंच गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार विनोद कुमार पुत्र शिव राम निवासी गांव तरेहल बैजनाथ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह हिमाचल पथ परिवहन निगम डिपो बैजनाथ में बतौर निरीक्षक कार्यरत हैं। रविवार को सुबह पौने 9 बजे जब यह बस एचपी 53-3659 को जोगेंद्रनगर बस अड्डा में चेक कर रहा था तो बस चालक मदन लाल पुत्र बखतावर सिंह निवासी खैरा पालमपुर ने इसके कार्य में बाधा पहुंचाई व मारपीट की। इससे उसे चोटें आई हैं।
वहीं, मदन लाल पुत्र बख्तावर सिंह निवासी गांव खैरा पालमपुर जिला कांगड़ा ने बताया कि वह हिमाचल पथ परिवहन निगम डिपो बैजनाथ में बतौर चालक कार्यरत है। रविवार सुबह बस को लेकर लोहारडी से बैजनाथ रूट पर जा रहा था तो जोगेंद्रनगर बस अड्डा में बस का निरीक्षण के दौरान निरीक्षक विनोद कुमार ने कार्य में बाधा पहुंचाई व मारपीट की।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक प्रेम कुमार ठाकुर ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस मामला दर्ज किया गया है।