{"_id":"583c66ff4f1c1b0e1ede558d","slug":"house-on-fire-two-family-withour-roof","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोमंजिला मकान जलकर राख, दो परिवार बेघर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोमंजिला मकान जलकर राख, दो परिवार बेघर
अमर उजाला करसोग (मंडी)।
Updated Mon, 28 Nov 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : प्रतिकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल करसोग की रिछणी पंचायत के जठौह गांव में आग लगने से छह कमरों का दोमंजिला स्लेटपोश मकान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों के प्रयास के बावजूद आग पर काबू नहीं पाया जा सका। आग से दो परिवारों की दस लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। हालांकि, अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। अग्निकांड से दो परिवार बेघर हो गए हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जठौह गांव में स्लेटपोश मकान में दो चचेरे भाई परिवार सहित रहते थे। सोमवार करीब 2:30 बजे मकान में अचानक आग लग गई। जब मकान में आग लगी, उस समय परिवार के सभी सदस्य मनरेगा कार्य में दिहाड़ी लगाने गए थे। वहीं, महिलाएं खेतों में काम करने गई थीं। बच्चे जब स्कूल से घर लौटे तो उन्होंने आग लगने के बारे में परिजनों और ग्रामीणों को सूचित किया। लेकिन, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। आग ने इतना भयंकर रूप धारण कर लिया था कि घर के अंदर रखा सामान नहीं बचाया जा सका।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने आग को बुझाने का भरसक प्रयास किया। दोनों परिवारों की आंखों के सामने ही आशियाना धू-धू कर जल गया। पीड़ितों धर्मदास पुत्र आशम चंद और कनकु पत्नी स्व. आलम चंद गांव जठौह के अनुसार उनकी दस लाख रुपये से अधिक संपत्ति आग की भेंट चढ़ गई है।
विज्ञापन
स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान, उपप्रधान पेपचंद भी मौके पर पहुंचे। पटवारी और कानूनगो ने घटना स्थल का जायजा लिया। उन्होंने नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तैयार कर ली है। दोनों परिवारों को प्रशासन ने 10-10 हजार रुपये फौरी राहत प्रदान की है।
उधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। नायब तहसीलदार रविंद्र बोध ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार दोनों परिवारों को मुआवजा दिया जाएगा।