{"_id":"56ec3b4c4f1c1bbe438b485c","slug":"hasband-given-poison","type":"story","status":"publish","title_hn":"कथित प्रेमी के साथ मिलकर पति को दे दिया जहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कथित प्रेमी के साथ मिलकर पति को दे दिया जहर
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Fri, 18 Mar 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरनगर के तुनाही में वीरवार रात को पत्नी ने कथित प्रेमी से मिलकर अपने पति को जहर दे दिया। देर शाम को पति की घर पर मौत हो गई। आस पड़ोस के लोगों ने बीएसएल थाना में इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके कथित प्रेमी को हिरासत में ले लिया है। तुनाही निवासी लेखराज दिहाड़ीदार का काम करता था।
विज्ञापन
काफी समय से दंपति में झगड़ा चला रहता था। इस कारण आस पड़ोस के लोग भी परेशान थे। करीब एक सप्ताह पहले महिला ने कोई जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। जब उसकी तबीयत खराब हो गई तो उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया था। श्हां पर चिकित्सकों ने उसकी जान बचा ली थी। स्थानीय लोगों के अनुसार वीरवार सुबह से मृतक लेखराज की हालत खराब थी। दोपहर को उसने कई बार उल्टियां कीं।
विज्ञापन
देर शाम को मौत हो गई। उन्हें उसकी हत्या होने की आशंका हुई और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला के बच्चों से पूछताछ की तो पाया कि उनके पापा को उनकी मां ने करीब तीन बार दूध दिया था। पुलिस ने शक के आधार पर रात को ही महिला को हिरासत में ले लिया। यहां पूछताछ में प्रेम प्रसंग का खुलासा किया।
विज्ञापन
पुलिस ने महिला के प्रेमी को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। भादसं की धारा 302,328 और 120 बी के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। बीएसएल थाना प्रभारी भीमसेन ने बताया पुलिस हर पहलु को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। प्राथमिक जांच में मौत का कारण जहर ही सामने आया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।