फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Krishna, alias Choosa, the prime accused in the Sector-19 double murder case, arrested.

Panchkula News: सेक्टर-19 दोहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी कृष्ण उर्फ चूसा गिरफ्तार

Sun, 23 Aug 2026 02:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Krishna, alias Choosa, the prime accused in the Sector-19 double murder case, arrested.
आरोपी पर पांच हजार रुपये का इनाम था, निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-19 दोहरे हत्याकांड में फरार चल रहे मुख्य आरोपी कृष्ण उर्फ चूसा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद किया है। अदालत में पेश करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
डीसीपी पंचकूला आईपीएस अदिति सिंह ने बताया कि आरोपी कृष्ण उर्फ चूसा इंडस्ट्रियल एरिया, अभयपुर का रहने वाला है। उसके खिलाफ पंजाब में भी आपराधिक मामला दर्ज है। वहां उसने एक ठेके के बाहर फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया था। सेक्टर-19 दोहरे हत्याकांड की जांच पीएसआई कमलदीप सिंह कर रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, चार जुलाई को सेक्टर-19 निवासी संजीत की तेजधार हथियार से हत्या की सूचना मिली थी। जांच के दौरान सीआईडी अंडरपास के पास अर्जुन उर्फ चिट्टा का शव भी बरामद हुआ था। जांच में सामने आया कि अर्जुन ने संजीत की बहन से प्रेम विवाह किया था। इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी। अर्जुन को नामकरण समारोह के बहाने बुलाया गया था, जहां दोनों पर हमला किया गया और दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, इस मामले में अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं। दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग मामले भी दर्ज किए गए थे।


पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन ने कहा कि पंचकूला में कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। आपराधिक गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की मौजूदगी बढ़ाकर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed