फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   employee dead

मारूति वैन गहरी खाई में गिरी, कर्मचारी की मौत

Mon, 25 Apr 2016 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Mon, 25 Apr 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन

लडभड़ोल क्षेत्र की दलेड़ पंचायत के पस्सड़ मोड़ के पास सोमवार सुबह मारूति वैन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी। हादसे में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र दलेड़ में कार्यरत सफाई कर्मचारी की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन की ओर से तहसीलदार अजय कुमार ने मृतक के परिजनों को दस हजार रुपये फौरी राहत दी है।

विज्ञापन


सोमवार को लडभड़ोल से पस्सड़ की ओर जा रही मारूति वैन एचपी 01एम-0597 अनियंत्रित होकर करीब चार सौ फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वैन के परखच्चे उड़ गए। हादसे में वैन चालक गोविंद राम पुत्र रतन चंद निवासी दलेड़ की मौत हो गई। गोविंद राम आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र दलेड़ में सफाई कर्मचारी तैनात था।
विज्ञापन


दुर्घटना का पता लगते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने गोविंद राम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लडभड़ोल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गोविंद राम अपने पीछे पत्नी व एक बेटा व बेटी को छोड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लडभड़ोल चौकी प्रभारी संदीप अवस्थी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

सामान्य उद्योग निगम के उपाध्यक्ष सुरेंद्र पाल ठाकुर, आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डा. अशोक शर्मा, हिमाचल आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. सतीश पराशर ने हादसे में गोविंद राम की मौत पर गहरा शोक प्रकट किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed