{"_id":"580a53034f1c1b716b706041","slug":"accident-women-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआरटीसी की बस ने महिला को टक्कर मारी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एचआरटीसी की बस ने महिला को टक्कर मारी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Fri, 21 Oct 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल की जुकैण पंचायत के गौड़ घुलाणु गांव के पास सरकाघाट-घुमारवीं सड़क पर पथ परिवहन निगम की बस ने एक महिला को टक्कर मार दी। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रवासी मजदूर वेद बहादुर पुत्र सारून बिहार निवासी ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह गौड़ घुलाणु गांव में किराये के मकान में रहता है। उसने बताया कि उसकी भतीजी शांति देवी गौड़ घुलाणु के पास सरकाघाट-घुमारवीं सड़क के पास रात्रि आठ बजे सड़क पार कर रही थी कि एचआरटीसी बस ने टक्कर मार दी। बस रिकांगपिओ से सरकाघाट की ओर आ रही थी।
विज्ञापन
तेज रफ्तार बस की टक्कर से शांति देवी गंभीर रूप से घायल हो गई जिसकी टांगों और सिर में चोट गंभीर चोट आई है। इसे निजी वाहन में नागरिक अस्पताल सरकाघाट लाया गया। महिला की नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जोनल अस्पताल हमीरपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने बस चालक हरबंस लाल के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन