{"_id":"5873bc734f1c1b1929ba90ce","slug":"accident-one-died-in-mandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित टाटा सूमो खाई में गिरी, चालक की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनियंत्रित टाटा सूमो खाई में गिरी, चालक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Mon, 09 Jan 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : demo pics
उपमंडल के तहत मैगल के समीप टाटा सूमो के खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मुनीष कुमार (42) पुत्र हंस राज परिवहन निगम सरकाघाट डिपो से गत दिन शाम को मैगल गलू में बस ले कर गया। इसके बाद वह अपने दोस्त की गाड़ी लेकर घर लौट रहा था। वह महज दो किमी दूर ही पहुंचा था कि अचानक टाटा सूमो अनियंत्रित होकर 150 फुट खाई में गिर गई।
विज्ञापन
मौके पर एकत्र हुए लोगों ने घायल चालक को वाहन से बाहर निकाला और तुरंत निजी वाहन से नागरिक अस्पताल सरकाघाट ले चले। लेकिन, रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल में डाक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। डीएसपी सरकाघाट मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है। उधर, सरकाघाट डिपो के चालक परिचालक संघ ने मुनीष की आकस्मिक मौत पर घर शोक प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। मुनीष निगम के सरकाघाट डिपो में चालक तैनात था।
विज्ञापन