फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   जोगिंद्रनगर के ढेलू में युवक से चिट्टा बरामद

जोगिंद्रनगर के ढेलू में युवक से चिट्टा बरामद

Mon, 14 Jan 2019 10:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर के ढेलू में युवक से चिट्टा बरामद
जोगिंद्रनगर (मंडी)। पुलिस ने नशे के सौदागरों पर नकेल कसते हुए एक युवक को 8 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर ढेलू पंचायत के टोबड़ी गांव में नाका लगा रखा था। इस दौरान बालकरूपी निवासी रंजीत सिंह को जांच के लिए रोका गया तो उसके पास से 8 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। युवक ने जमा दो तक पढ़ाई की है और बेरोजगार है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस दल में हेड कांस्टेबल मनवीर और हेडकांस्टेबल विजेंद्र सहित संजय और अमर सिंह शामिल थेे। कहा जा रहा है कि आरोपी पुलिस से नजरें चुरा कर वहां से लौट रहा था। लेकिन पुलिस की उस पर नजर पड़ गई। आरोपी ने कमर में बैग लटका रखा था। जैसे ही वह मुड़कर तेज भागने लगा तो पुलिस ने शक होने पर उसका पीछा किया और कुछ दूरी पर पकड़ लिया। बैग की तलाशी लेने पर उसमें से आठ ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। मामले की पुष्टि मदन कांत शर्मा ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed