फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   रजिस्टर से छेड़छाड़ करने पर अध्यापक को किया गिरफ्तार

रजिस्टर से छेड़छाड़ करने पर अध्यापक को किया गिरफ्तार

Tue, 23 Oct 2018 10:53 PM IST
Updated Tue, 23 Oct 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
रजिस्टर से छेड़छाड़ करने पर अध्यापक को किया गिरफ्तार
गोहर (मंडी)। नाबालिग छात्र से कुकर्म के मामले में पुलिस जांच में नया खुलासा हुआ है। जांच में पाया गया है कि आरोपी को बचाने के चक्कर में अध्यापक ने स्कूल के हाजिरी रजिस्टर से छेड़छाड़ की है। घटना वाले दिन स्कूल रजिस्टर में लगी गैर हाजिरी को मिटाकर उसकी हाजिरी लगाई गई है। मंगलवार को मामले में आगामी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने स्कूल से रिकार्ड जब्त कर अध्यापक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शिक्षक पर धारा 120 बी के तहत मुकदमा दर्ज किया है। सातवीं कक्षा के छात्र ने एक व्यक्ति पर कुकर्म के आरोप लगाए थे। व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। दो माह से आरोपी न्यायिक हिरासत में है। एसएचओ मनोज कुमार वालिया ने मामले की पुष्टि की है। कहा कि मंगलवार को कथित अध्यापक को धारा 120 बी के तहत हिरासत में लिया है। एसएचओ ने बताया कि अध्यापक ने दुष्कर्म के आरोपी को बचाने का षड्यंत्र रचा है। इससे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच को लेकर जब स्कूल का रिकार्ड कब्जे में लिया गया तो रजिस्टर से छेड़छाड़ की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed