फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   दो गाड़ियों, बिजली कर्मचारी को वाहन से टक्कर मार भागा चालक

दो गाड़ियों, बिजली कर्मचारी को वाहन से टक्कर मार भागा चालक

Thu, 30 Aug 2018 10:44 PM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
दो गाड़ियों, बिजली कर्मचारी को वाहन से टक्कर मार भागा चालक
demo pic
नेरचौक (मंडी)। चालक ने बुधवार रात को नेरचौक टैक्सी स्टैंड पर खड़ी दो गाड़ियों को टक्कर मारने के बाद विद्युत बोर्ड में कार्यरत कर्मचारी राजकुमार को टक्कर मार दी और फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को शिमला रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने वाहन चालक को काबू कर लिया है और घटना की जांच की जा रही है। रात को घटनाक्रम के बाद वहां पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई और उन्होंने फोर व्हीलर का पीछा करना चाहा, लेकिन वह वहां से तेज गति से निकल गया। लोगों ने देखा कि यह हादसा पुलिस गुमटी के पास ही हुआ है, लेकिन हैरानी की बात है कि पुलिस गुमटी में रात 9 बजे ही पुलिस कर्मचारी सो रहा था। इस पर स्थानीय लोग भड़क गए और पुलिस की इस लापरवाही पर जमकर गुबार निकाला। उधर, एसएचओ बल्ह राजेश ठाकुर ने बताया कि एक अनियंत्रित फोर व्हीलर ने दो गाड़ियों व एक व्यक्ति को घायल किया है। आरोपी चालक को पुलिस ने पकड़ लिया है और वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है। उन्होंने कहा कि मौके पर मौजूद कर्मचारी नशे में धुत्त था इसकी कोई लिखित में शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed