फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   धर्मपुर के सरी में ढांक से गिरकर महिला की मौत

धर्मपुर के सरी में ढांक से गिरकर महिला की मौत

Sat, 18 Aug 2018 10:28 PM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
धर्मपुर के सरी में ढांक से गिरकर महिला की मौत
धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत सरी में ढांक से गिरने से एक महिला की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि महिला पशुओं को चारा लाने गई थी, इसी दौरान पांव फिसलने से वह ढांक से गिर गई। महिला ने मंडी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सरी निवासी शीला देवी (55) शनिवार को पशुओं को चारा लाने के लिए अपनी घासनी में गई थी। इसी दौरान वह ढांक से नीचे गिर गई। परिजनों और स्थानीय लोगों को घटना का पता चलने पर महिला को सरकाघाट अस्पताल लाया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायल महिला को मंडी रेफर कर दिया गया। मंडी में इलाज के दौरान शीला देवी ने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना मिलने पर गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। शीला देवी लंबे अरसे से सामाजिक कार्यों से भी जुड़ी थीं। उधर, एसडीएम धर्मपुर एचएस राणा ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पटवारी हल्का को मौके पर भेजा गया है। नियमानुसार परिवार को मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed