{"_id":"5a156a9e4f1c1bce408b864b","slug":"81511352990-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी से लौट रहे लोगों की कार खाई में गिरी, चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी से लौट रहे लोगों की कार खाई में गिरी, चार घायल
Updated Wed, 22 Nov 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंजैहली (मंडी)। जंजैहली से करीब 12 किलोमीटर दूर ओड़ीधार मेें एक ऑल्टो कार करीब 70 फीट नीचे जा गिरी। इसमें चालक समेत 5 लोग सवार थे। इनमें से 4 लोग घायल हो गए हैं, जबकि गंभीर रूप से घायल रेवत सिंह को मंडी रेफर कर दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थुनाग से मात्र 3 किलोमीटर दूर एक लाल रंग की आल्टो गाड़ी, जिसमें चालक समेत 5 लोग सवार थे, टिल्लर गांव मेें अपने रिश्तेदार की शादी में शामिल होकर घर जा रहे थे। ओड़ीधार मेें अचानक उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर 70 फीट गहरी खाई में गिर गई। इसमें चालक दुर्गा सिंह पुत्र मोहन सिंह, रेवत सिंह पुत्र खूब राज, कपिल देव पुत्र हरि सिंह, ललित कुमार पुत्र हरि सिंह, हितेश्वर पुत्र खजान सिंह घायल हो गए। गाड़ी को दुर्गा सिंह चला रहा था। उसने छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। कार को गहरी खाई में देखकर जंजैहली की ओर आने-जाने वाले लोगों ने घायलों को उपचार के लिए जंजैहली अस्पताल पहुंचाया, जहां पर उनका उपचार किया गया। घायल ललित कुमार ने बताया कि सेब के पेड़ न होते तो गाड़ी वहां पर नहीं रुकती और सीधे नदी में चली जाती। सूचना मिलते ही पुलिस का दल मौके पर पहुंचा, लेकिन हादसे के कारणों का पता नहीं लग पाया है। पुलिस थाना जंजैहली के एएसआई मोहन जोशी ने कहा कि ये लोग अपने रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होकर घर की ओर आ रहे थे। रास्ते में इनकी गाड़ी ओड़ीधार के पास खाई में गिर गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने हादसे की पुष्टि की है।