{"_id":"5c703829bdec224b6317bfe3","slug":"71550858281-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानवर समझ एचआरटीसी ड्राइवर ने चलाई थी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जानवर समझ एचआरटीसी ड्राइवर ने चलाई थी गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेरचौक (मंडी)। गलमा पुल गोलीकांड के बाद कब्जे में ली गई बंदूकों के जरिए पुलिस आरोपी तक पहुंच गई है। बंदूकों की फोरेंसिक जांच के बाद पुलिस ने एचआरटीसी में तैनात चालक को गोली चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। जांच में पाया गया है कि गोली आरोपी चालक की बंदूक से ही चली है। आरोपी की पहचान कश्मीर सिंह (52) पुत्र बुद्धि सिंह निवासी पारगी के रूप में हुई है। गलमा पुल के पास गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। उधर, एसपी मंडी गुरुदेव शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी को हादसे के दिन जंगल में देखा गया था। आरोपी शिकार के मकसद से जंगल गया था। जब झाड़ियों के पास से सुभाष कुमार गुजर रहा था तो आरोपी ने जानवर समझकर गोली चला दी। जैसे ही गोली चलने पर आदमी के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनाई दी वह उसकी मदद करने की बजाय वहां से भाग गया।
...
51 बंदूकें की थीं जब्त
हादसे के बाद बल्ह पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए क्षेत्र से 51 हथियारों को अपने पास जब्त कर लिया था। इसकी फोरेंसिक जांच से आरोपी का सुराग मिल गया। इस मामले में पुलिस का खुफिया तंत्र भी तेजी से कार्य कर रहा था।
000
विज्ञापन
...
51 बंदूकें की थीं जब्त
हादसे के बाद बल्ह पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए क्षेत्र से 51 हथियारों को अपने पास जब्त कर लिया था। इसकी फोरेंसिक जांच से आरोपी का सुराग मिल गया। इस मामले में पुलिस का खुफिया तंत्र भी तेजी से कार्य कर रहा था।
विज्ञापन
000