फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   करसोग में बेकाबू कार ने चार को रौंदा, युवती की हालत गंभीर

करसोग में बेकाबू कार ने चार को रौंदा, युवती की हालत गंभीर

Tue, 30 Oct 2018 10:42 PM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
करसोग में बेकाबू कार ने चार को रौंदा, युवती की हालत गंभीर
करसोग (मंडी)। शहर में को-ऑपरेटिव बैंक के पास बेकाबू कार ने राहगीर बुजुर्ग, दो युवतियों और एक बाइक सवार समेत चार लोगों को रौंद दिया। बुजुर्ग और घायल युवती को करसोग अस्पताल में भर्ती किया है जबकि गंभीर हालत के कारण दूसरी युवती को आईजीएमसी रेफर किया गया है। बाइक सवार को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। उधर बीच बाजार में हुए इस हादसे के बाद काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। भीड़ को उग्र होता देख आरोपी चालक मौके से फरार हो गया जबकि कार में सवार एक महिला वहीं रुकी रही। पुलिस ने महिला के बयान के बाद चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी अरुण मोदी ने कहा कि घायलों की पहचान आशा कुमारी (20) गांव बेताला बहली, सुनीता देवी (19) पुत्री प्रेम लाल गांव पाटी काओ, नीलकंठ (75) गांव गरयाला और अजय भारती गांव बरल के रूप में हुई है।
विज्ञापन

हादसे के बाद स्थानीय व्यापारी वहां एकत्र हो गए। घायलों को तुरंत करसोग अस्पताल पहुंचाया गया। प्रशासन की तरफ से घायलों को दो-दो हजार रुपये और गंभीर रूप से घायल आशा कुमारी को 10 हजार रुपये फौरी राहत प्रदान की है। कारोबारियों ने बेलगाम वाहन चालकों पर शिकंजा कसने की पुलिस विभाग से मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed