फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   एचआरटीसी बस में सफर कर रहे व्यक्ति से चरस की बरामद

एचआरटीसी बस में सफर कर रहे व्यक्ति से चरस की बरामद

Mon, 08 Oct 2018 11:08 PM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
एचआरटीसी बस में सफर कर रहे व्यक्ति से चरस की बरामद
सुंदरनगर (मंडी)। चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर पुंघ के पास नाके में पुलिस ने परिवहन निगम की बस में सवार एक व्यक्ति से 505 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। सुंदरनगर पुलिस थाना का दल सोमवार को नाके पर था। मनाली से चंडीगढ़ की ओर जा रही परिवहन निगम की बस को जांच के लिए रोका। इस दौरान रोहित कुमार निवासी गांल रोपा, जिला कुल्लू के पास से 505 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस दल ने रोहित कुमार को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी गुरबचन सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि आरोपी को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed