फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   टारिंग में लगा रोड रोलर लुढ़का, चालक की मौत

टारिंग में लगा रोड रोलर लुढ़का, चालक की मौत

Sat, 08 Dec 2018 10:39 PM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
टारिंग में लगा रोड रोलर लुढ़का, चालक की मौत
रिवालसर (मंडी)। डोह-गदवाहन संपर्क सड़क की टारिंग के दौरान रोड रोलर अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़क गया। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि हेल्पर बुरी तरह से जख्मी हुआ है। रोलर ठेकेदार का बताया जा रहा है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक यह हादसा शनिवार दोपहर बाद हुआ है।
विज्ञापन

मृतक की पहचान गुलाब सिंह पुत्र गोपाल गांव सुक्का रियुर के रूप में हुई है। घायल हेल्पर सुभाष बिहार का रहने वाला है। इसका उपचार मंडी अस्पताल में चल रहा है। शव पोस्टमार्टम के लिए मंडी भेज दिया गया है। उधर, पुलिस चौकी प्रभारी मुंशी राम ने बताया कि रोड रोलर डोह-गदवाहन में सोलिंग और टारिंग का कार्य कर रहा था कि अचानक रोलर सड़क से नीचे करीब 30 फीट खाई में गिर गया। इस हादसे में चालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गया है।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed