फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   शादी के दो दिन बाद दुल्हन को गायब करने वाली महिला पर एफआईआर

शादी के दो दिन बाद दुल्हन को गायब करने वाली महिला पर एफआईआर

Sat, 06 Oct 2018 11:05 PM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
शादी के दो दिन बाद दुल्हन को गायब करने वाली महिला पर एफआईआर
बलद्वाड़ा (मंडी)। शादी के दो दिन बाद ही फरार दुल्हन का कहीं भी अता पता नहीं चल सका है। शादी करवाने के नाम पर 50 हजार रुपये ऐंठने वाली महिला का भी पता नहीं चल पाया है। आरोपी महिला भूमिगत बताई जा रही है। पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस ने दूल्हे की शिकायत के बाद जांच आगे बढ़ाई है। अब आरोपी महिला पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

समैला पंचायत के घोड़ी रिहड़ी गांव के पीड़ित व्यक्ति से हटली पुलिस ने लंबी पूछताछ की। इस दौरान पुलिस ने शादी के इस ड्रामे से जुड़ी हर बात पर सुरेश कुमार से जानकारी ली। पीड़ित ने पुलिस को महिला औैर उससे हुई हर बात के बारे में बताया। उसने महिला और उस लड़की की तस्वीर भी साझा की जिससे उसकी शादी हुई थी। पीड़ित के बयान और सभी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस शातिर महिला की तलाश में जुट गई है। पुलिस चौकी प्रभारी लाल सिंह ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की। कहा कि पीड़ित पति से काफी देर तक पूछताछ की गई है। उसके बयान और साक्ष्यों के आधार पर महिला की तलाश की जा रही है। महिला के बताए गए पते पर भी पिछले दिन पुलिस ने रेड की थी, लेकिन वह पता फर्जी निकला।
विज्ञापन

000
यह था मामला
समैला के घोड़ी रिहड़ी गांव के व्यक्ति ने एसपी मंडी को उसके साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत सौंपी थी। शिकायत में उसने बताया था कि मंडी की एक महिला ने उसकी शादी करवाकर उससे इसकी एवज में 50 हजार रुपये लिए थे, जबकि दूसरे ही दिन उसकी पत्नी उस महिला के साथ फरार हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed