फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   धनोटू ठेके में तोड़फोड़ पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा

धनोटू ठेके में तोड़फोड़ पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा

Fri, 13 Apr 2018 10:17 PM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
धनोटू ठेके में तोड़फोड़ पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर के धनोटू में ठेके में तोड़फोड़ करने और लोगों को भड़काने के आरोप में पुलिस ने जिला कांग्रेस कमेटी सुंदरनगर के प्रवक्ता ब्रह्मदास चौहान, जुगाहन पंचायत के उपप्रधान श्याम लाल और ट्रक यूनियन सुंदरनगर के पूर्व प्रधान रहे दलीप चौधरी के खिलाफ आबकारी एवं कराधान विभाग की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, ठेके में तोड़फोड़ करने वाली दर्जनों महिलाओं की शिनाख्त भी शुरू हो गई है। पुलिस की इस कार्रवाई से ठेके का विरोध और तोड़फोड़ करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, 9 अप्रैल को धनोटू में नहर किनारे स्थित शराब के ठेके में आगजनी के तार भी इसी प्रकरण के साथ जोड़े जा रहे हैं।
विज्ञापन

आगजनी की घटना के बाद 10 अप्रैल को जब ठेके की मरम्मत शुरू हुई तो महिला मंडलों सहित स्थानीय लोगों ने ठेका बंद करने को आंदोलन छेड़ दिया। तीन दिन तक आंदोलन चलने के बाद वीरवार को दर्जनों महिलाओं ने पहले तो ठेका के बाहर धरना प्रदर्शन किया। उसके बाद दोपहर में ठेके में तोड़फोड़ शुरू कर दी। महिलाओं ने ठेके में रखी शराब को बाहर फेंक दिया और उसके शेड को तीन तरफ से तोड़ दिया। पुलिस, प्रशासन और आबकारी विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर आंदोलनरत महिलाओं और अन्य लोगों को शांति बनाए रखने का आग्रह किया लेकिन, उनकी कोई बात न सुनकर महिलाओं ने ठेके में तोड़फोड़ जारी रखी। जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया था।
विज्ञापन


आबकारी विभाग की शिकायत पर कार्रवाई: एसपी
एसपी मंडी गुरदेव चंद ने कहा कि पुलिस ने आबकारी एव कराधान विभाग के सर्कल निरीक्षक माधविंद्र सिंह की ओर से दी गई शिकायत पर शराब का ठेका तोड़ने पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि इन तीनों आरोपियों ने महिलाओं व अन्य लोगों को ठेका में तोड़फोड़ करने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेल्समैन की तबीयत बिगड़ी, भर्ती
थाना प्रभारी गुरबचन सिंह ने बताया कि ठेका में तोड़फोड़ में शामिल महिलाओं की भी शिनाख्त शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही इस मामले में संलिप्त महिलाओं और अन्य लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इधर, ठेके में तोड़फोड़ के दौरान मारपीट में सेल्समैन भी घायल हो गया है। तबीयत बिगड़ने पर उसे वीरवार देर शाम को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed