{"_id":"59a59ff84f1c1b5a738b456b","slug":"61504026616-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी के घर गए बाप की गिरकर मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटी के घर गए बाप की गिरकर मौत
Updated Tue, 29 Aug 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिवालसर (मंडी)। अपनी बेटी के घर गए पिता की फिसलकर गिरने से मौत हो गई है। शौचालय की तरफ जाते हुए पैर फिसलने से यह हादसा हुआ। परिजन हादसे के बाद उसे तुरंत लडभड़ोल स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की पहचान हरनाम सिंह (59) पुत्र ठेंपा राम के रूप में हुई है। वह अपनी बेटी के घर खद्दर गांव गया था। बताया जा रहा है कि जब वह शौचालय की तरफ जा रहा था तभी डंगे से गिर गया। परिजन उसे लडभड़ोल सीएचसी ले गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। कानूनगो परस राम ने बताया कि मृतक के परिजनों को दस हजार की फौरी सहायता दे दी गई है। उधर, पुलिस ने मामले में 174 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।
1 सितंबर से शुरू होगा कटिंग टेलरिंग कोर्स
मंडी। ब्राह्मण सभा भवन संस्कार सदन में ब्राह्मण सभा सदर खंड की आपात बैठक जिला प्रधान ओम प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि कटिंग टेलरिंग सेंटर का चौथा प्रशिक्षण कोर्स 1 सितंबर से शुरू होगा। इच्छुक 11:00 बजे तक ब्राह्मण सभा भवन में मातृ शक्ति प्रधान माया शर्मा और कुसुम शर्मा अध्यापिका के पास प्रार्थना पत्र दे सकती हैं।