फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   एक ही चिता पर बाप बेटे और भांजों का हुआ अंतिम संस्कार

एक ही चिता पर बाप बेटे और भांजों का हुआ अंतिम संस्कार

Thu, 17 Aug 2017 11:00 PM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
एक ही चिता पर बाप बेटे और भांजों का हुआ अंतिम संस्कार
जोगिंद्रनगर (मंडी)। पधर उपमंडल के कोटरोपी हाईवे पर पहाड़ दरकने से हुए दिल दहला देने वाले हादसे में मारे गए पांच शवों का गत देर रात्रि श्मशानघाट जोगिंद्रनगर में एक ही चिता पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। इससे पहले उत्तर प्रदेश के मऊ और खाउअम्ब से आए उनके परिजनों ने शवों की पहचान करने के बाद प्रशासन द्वारा नगर परिषद के सहयोग से शवों का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

मरने वालों में सूर्य देव पुत्र श्याम सिंह (35) निवासी खाउअम्ब बलिया, उनकी बेटी महक (11) तथा बेटा सत्यप्रकाश 8 वर्ष शामिल है। वहीं सत्यप्रकाश के भांजे क्रिस (9) तथा भांजी अंशिका (11) की चिता भी एक साथ जली। यहां लाए गए 15 शवों में सरकाघाट के जवान का शव पहले ही परिजनों को सौंप दिया गया था। एक महिला की शिनाख्त नहीं होने के कारण उसे मंडी भेज दिया गया है। दु:ख की इस घड़ी में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के ओएसडी अमरेंद्र सिंह ने जोगिंद्रनगर पहुंच कर शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं तथा उन्हें ढांढस बंधाया। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को 10-10 हजार की आर्थिक सहायता मुहैया करवाई। नायब तहसीलदार केसी यादव, ग्रामीण राजस्व अधिकारी संजय शर्मा, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के अध्यक्ष अर्जुन ठाकुर, हरीसिंह सहित अन्य लोग भी इस दु:ख की घड़ी में उनके साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed